श्रीरामचरितमानस

वर्षा ऋतु वर्णन

  • सुंदर बन कुसुमित अति सोभा। गुंजत मधुप निकर मधु लोभा॥
    कंद मूल फल पत्र सुहाए। भए बहुत जब ते प्रभु आए॥1॥

भावार्थ:
सुंदर वन फूला हुआ अत्यंत सुशोभित है। मधु के लोभ से भौंरों के समूह गुंजार कर रहे हैं। जब से प्रभु आए, तब से वन में सुंदर कन्द, मूल, फल और पत्तों की बहुतायत हो गई॥1॥

English Translation:
The fully blossomed forest looked incredibly beautiful. Clusters of bumblebees buzzed around in search of nectar. Ever since the Lord arrived in the forest, all the roots, bulbs, fruits, and leaves became both plentiful and enchanting.


  • देखि मनोहर सैल अनूपा। रहे तहँ अनुज सहित सुरभूपा॥
    मधुकर खग मृग तनु धरि देवा। करहिं सिद्ध मुनि प्रभु कै सेवा॥2॥

भावार्थ:
मनोहर और अनुपम पर्वत को देखकर देवताओं के सम्राट् श्री रामजी छोटे भाई सहित वहाँ रह गए। देवता, सिद्ध और मुनि भौंरों, पक्षियों और पशुओं के शरीर धारण करके प्रभु की सेवा करने लगे॥2॥

English Translation:
Seeing the pleasing and distinctive mountain, the Lord of all the Demigods, Shri Ram, decided to dwell there with His younger brother, Shri Lakshman. Various realized saints, sages, and Demigods assumed the forms of bumblebees, birds and animals, dedicating themselves in service to the Lord.


  • मंगलरूप भयउ बन तब ते। कीन्ह निवास रमापति जब ते॥
    फटिक सिला अति सुभ्र सुहाई। सुख आसीन तहाँ द्वौ भाई॥3॥

भावार्थ:
जब से रमापति श्री रामजी ने वहाँ निवास किया तब से वन मंगलस्वरूप हो गया। सुंदर स्फटिक मणि की एक अत्यंत उज्ज्वल शिला है, उस पर दोनों भाई सुखपूर्वक विराजमान हैं॥3॥

English Translation:
The forest became an abode of all auspiciousness since Shri Ram, the Lord of Sita ji (Avatar of Lakshmi ji, the Goddess of Prosperity), came and resided there. There was a beautiful and glistening crystal rock on which both the Brothers happily sat.


  • कहत अनुज सन कथा अनेका। भगति बिरत नृपनीति बिबेका॥
    बरषा काल मेघ नभ छाए। गरजत लागत परम सुहाए॥4॥

भावार्थ:
श्री राम छोटे भाई लक्ष्मणजी से भक्ति, वैराग्य, राजनीति और ज्ञान की अनेकों कथाएँ कहते हैं। वर्षाकाल में आकाश में छाए हुए बादल गरजते हुए बहुत ही सुहावने लगते हैं॥4॥

English Translation:
The Lord recited many tales to His younger brother, encompassing topics of devotion, dispassion, politics, and spiritual wisdom. As the Monsoon season set in, dark clouds filled with water covered the sky, and when they thundered, they looked very enchanting.


दोहा:

  • लछिमन देखु मोर गन नाचत बारिद पेखि।
    गृही बिरति रत हरष जस बिष्नुभगत कहुँ देखि॥13॥

भावार्थ:
(श्री रामजी कहने लगे-) हे लक्ष्मण! देखो, मोरों के झुंड बादलों को देखकर नाच रहे हैं जैसे वैराग्य में अनुरक्त गृहस्थ किसी विष्णुभक्त को देखकर हर्षित होते हैं॥13॥

English Translation:
Shri Ram said, “Lakshman, look here; the peacocks dance at the sight of rain clouds, just as a householder, filled with detachment, feels delighted to see a devotee of Lord Vishnu…


  • घन घमंड नभ गरजत घोरा। प्रिया हीन डरपत मन मोरा॥
    दामिनि दमक रह नघन माहीं। खल कै प्रीति जथा थिर नाहीं॥1॥

भावार्थ:
आकाश में बादल घुमड़-घुमड़कर घोर गर्जना कर रहे हैं, प्रिया (सीताजी) के बिना मेरा मन डर रहा है। बिजली की चमक बादलों में ठहरती नहीं, जैसे दुष्ट की प्रीति स्थिर नहीं रहती॥1॥

English Translation:
The water-laden clouds boast loudly, producing thunderous sounds, and my heart trembles to witness all this in the absence of my beloved, Sita. The lightning flashes but cannot sustain itself within the clouds, just as the friendship of the wicked never persists…


  • बरषहिं जलद भूमि निअराएँ। जथा नवहिं बुध बिद्या पाएँ।
    बूँद अघात सहहिं गिरि कैसे। खल के बचन संत सह जैसें॥2॥

भावार्थ:
बादल पृथ्वी के समीप आकर (नीचे उतरकर) बरस रहे हैं, जैसे विद्या पाकर विद्वान्‌ नम्र हो जाते हैं। बूँदों की चोट पर्वत कैसे सहते हैं, जैसे दुष्टों के वचन संत सहते हैं॥2॥

English Translation:
The clouds come down close to the ground to pour rain, similar to how a wise person becomes humble upon gaining knowledge. The mountains withstand the battering of rain, akin to how a saint endures the harsh words of the wicked…


  • छुद्र नदीं भरि चलीं तोराई। जस थोरेहुँ धन खल इतराई॥
    भूमि परत भा ढाबर पानी। जनु जीवहि माया लपटानी॥3॥

भावार्थ:
छोटी नदियाँ भरकर (किनारों को) तुड़ाती हुई चलीं, जैसे थोड़े धन से भी दुष्ट इतरा जाते हैं। (मर्यादा का त्याग कर देते हैं)। पृथ्वी पर पड़ते ही पानी गंदला हो गया है, जैसे शुद्ध जीव के माया लिपट गई हो॥3॥

English Translation:
The small streams rupture dams and gush with water, resembling the wicked who swell with false pride upon acquiring even modest wealth. Water becomes muddy upon falling on the earth, much like a living entity gets covered with Maya (the illusionary energy of the Lord) as soon as it is born…


  • समिटि समिटि जल भरहिं तलावा। जिमि सदगुन सज्जन पहिं आवा॥
    सरिता जल जलनिधि महुँ जोई। होइ अचल जिमि जिव हरि पाई॥4॥

भावार्थ:
जल एकत्र हो-होकर तालाबों में भर रहा है, जैसे सद्गुण (एक-एककर) सज्जन के पास चले आते हैं। नदी का जल समुद्र में जाकर वैसे ही स्थिर हो जाता है, जैसे जीव श्री हरि को पाकर अचल (आवागमन से मुक्त) हो जाता है॥4॥

English Translation:
The water coming from various directions gathers into a pool even as good virtues find their way into the heart of a noble soul. The water from the river becomes still upon entering the ocean, just as a living entity attains eternal bliss upon achieving union with Lord Hari…


दोहा:

  • हरित भूमि तृन संकुल समुझि परहिं नहिं पंथ।
    जिमि पाखंड बाद तें गुप्त होहिं सदग्रंथ॥14॥

भावार्थ:
पृथ्वी घास से परिपूर्ण होकर हरी हो गई है, जिससे रास्ते समझ नहीं पड़ते। जैसे पाखंड मत के प्रचार से सद्ग्रंथ गुप्त (लुप्त) हो जाते हैं॥14॥

English Translation:
The ground is covered with lush green grass, hiding any tracks, much like the sacred Scriptures that disappear when impostors propagate false teachings…


  • दादुर धुनि चहु दिसा सुहाई। बेद पढ़हिं जनु बटु समुदाई॥
    नव पल्लव भए बिटप अनेका। साधक मन जस मिलें बिबेका॥1॥

भावार्थ:
चारों दिशाओं में मेंढकों की ध्वनि ऐसी सुहावनी लगती है, मानो विद्यार्थियों के समुदाय वेद पढ़ रहे हों। अनेकों वृक्षों में नए पत्ते आ गए हैं, जिससे वे ऐसे हरे-भरे एवं सुशोभित हो गए हैं जैसे साधक का मन विवेक (ज्ञान) प्राप्त होने पर हो जाता है॥1॥

English Translation:
The croaking of toads is echoing in all directions, resembling a group of young Brahmin students reciting Vedic hymns. Numerous trees are flourishing in glory with new leaves, mirroring how wisdom envelops the hearts of devoted individuals…


  • अर्क जवास पात बिनु भयऊ। जस सुराज खल उद्यम गयऊ॥
    खोजत कतहुँ मिलइ नहिं धूरी। करइ क्रोध जिमि धरमहि दूरी॥2॥

भावार्थ:
मदार और जवासा बिना पत्ते के हो गए (उनके पत्ते झड़ गए)। जैसे श्रेष्ठ राज्य में दुष्टों का उद्यम जाता रहा (उनकी एक भी नहीं चलती)। धूल कहीं खोजने पर भी नहीं मिलती, जैसे क्रोध धर्म को दूर कर देता है। (अर्थात्‌ क्रोध का आवेश होने पर धर्म का ज्ञान नहीं रह जाता)॥2॥

English Translation:
The Mandar and Yavas plants have shed their leaves, akin to how in a noble kingdom, all the schemes of wicked individuals become fruitless. Dust cannot be found even upon searching closely, much like how anger repels righteousness…


  • ससि संपन्न सोह महि कैसी। उपकारी कै संपति जैसी॥
    निसि तम घन खद्योत बिराजा। जनु दंभिन्ह कर मिला समाजा॥3॥

भावार्थ:
अन्न से युक्त (लहराती हुई खेती से हरी-भरी) पृथ्वी कैसी शोभित हो रही है, जैसी उपकारी पुरुष की संपत्ति। रात के घने अंधकार में जुगनू शोभा पा रहे हैं, मानो दम्भियों का समाज आ जुटा हो॥3॥

English Translation:
Abundant with crops, the Earth has adorned itself charmingly, much like the wealth of a generous person. The fireflies are gleaming in the darkness of the night, as though a society of hypocrites has gathered…


  • महाबृष्टि चलि फूटि किआरीं। जिमि सुतंत्र भएँ बिगरहिं नारीं॥
    कृषी निरावहिं चतुर किसाना। जिमि बुध तजहिं मोह मद माना॥4॥

भावार्थ:
भारी वर्षा से खेतों की क्यारियाँ फूट चली हैं, जैसे स्वतंत्र होने से स्त्रियाँ बिगड़ जाती हैं। चतुर किसान खेतों को निरा रहे हैं (उनमें से घास आदि को निकालकर फेंक रहे हैं।) जैसे विद्वान्‌ लोग मोह, मद और मान का त्याग कर देते हैं॥4॥

English Translation:
The embankments of fields have been breached by the torrential rains, akin to a woman spoiled by freedom. Clever farmers are removing weeds from their crops, just as the wise discard infatuation, ego, and false pride…


  • देखिअत चक्रबाक खग नाहीं। कलिहि पाइ जिमि धर्म पराहीं॥
    ऊषर बरषइ तृन नहिं जामा। जिमि हरिजन हियँ उपज न कामा॥5॥

भावार्थ:
चक्रवाक पक्षी दिखाई नहीं दे रहे हैं, जैसे कलियुग को पाकर धर्म भाग जाते हैं। ऊसर में वर्षा होती है, पर वहाँ घास तक नहीं उगती। जैसे हरिभक्त के हृदय में काम नहीं उत्पन्न होता॥5॥

English Translation:
The Chakwa birds cannot be seen anywhere, much like righteousness disappears in Kaliyug. Although it rains on barren lands, not even a blade of grass grows on them, much like desires do not arise in the hearts of Lord Hari’s devotees…


  • बिबिध जंतु संकुल महि भ्राजा। प्रजा बाढ़ जिमि पाइ सुराजा॥
    जहँ तहँ रहे पथिक थकि नाना। जिमि इंद्रिय गन उपजें ग्याना॥6॥

भावार्थ:
पृथ्वी अनेक तरह के जीवों से भरी हुई उसी तरह शोभायमान है, जैसे सुराज्य पाकर प्रजा की वृद्धि होती है। जहाँ-तहाँ अनेक पथिक थककर ठहरे हुए हैं, जैसे ज्ञान उत्पन्न होने पर इंद्रियाँ (शिथिल होकर विषयों की ओर जाना छोड़ देती हैं)॥6॥

English Translation:
The Earth is adorned with a variety of creatures, as though society flourishes under good governance. Many tired pedestrians have stopped here and there, similar to how hosts of senses become still upon attaining wisdom…