श्रीरामचरितमानस

रामरूप से जीवमात्र की वंदना

  • गगन चढ़इ रज पवन प्रसंगा।
    कीचहिं मिलइ नीच जल संगा॥
    साधु असाधु सदन सुक सारीं।
    सुमिरहिं राम देहिं गनि गारीं॥5॥

भावार्थ:

  • पवन के संग से धूल आकाश पर चढ़ जाती है और वही नीच (नीचे की ओर बहने वाले) जल के संग से कीचड़ में मिल जाती है। साधु के घर के तोता-मैना राम-राम सुमिरते हैं और असाधु के घर के तोता-मैना गिन-गिनकर गालियाँ देते हैं।

English Translation:
A person ascends in life by associating with virtuous individuals, much like dust rises with the wind. Conversely, one descends by associating with the wicked, just as dust turns into sludge when mixed with water. Even birds like mynahs and parrots, when in the homes of saints, chant the name of God, but in the homes of the wicked, they utter foul words.


  • धूम कुसंगति कारिख होई।
    लिखिअ पुरान मंजु मसि सोई॥
    सोइ जल अनल अनिल संघाता।
    होइ जलद जग जीवन दाता॥6॥

भावार्थ:

  • कुसंग के कारण धुआँ कालिख कहलाता है, वही धुआँ (सुसंग से) सुंदर स्याही होकर पुराण लिखने के काम में आता है और वही धुआँ जल, अग्नि और पवन के संग से बादल होकर जगत को जीवन देने वाला बन जाता है।

English Translation:
Smoke, a metaphor for people, takes different forms depending on association. In bad company, it turns into black soot, a symbol of negativity. In good company, it transforms into ink used to write the Puranas and sacred Scriptures, a source of wisdom. When the same smoke rises, aided by elements like wind, water, and air (representing good influences), it becomes a life-giving cloud, offering rain and shade to nourish the world.


  • ग्रह भेषज जल पवन पट पाइ कुजोग सुजोग।
    होहिं कुबस्तु सुबस्तु जग लखहिं सुलच्छन लोग॥7(क)॥

भावार्थ:

  • ग्रह, औषधि, जल, वायु और वस्त्र- ये सब भी कुसंग और सुसंग पाकर संसार में बुरे और भले पदार्थ हो जाते हैं। चतुर एवं विचारशील पुरुष ही इस बात को जान पाते हैं।

English Translation:
Planets, medicine, water, air, and clothes yield positive or negative effects in the world based on their association with good or evil. Wise individuals, endowed with noble qualities, understand this truth.


  • सम प्रकास तम पाख दुहुँ नाम भेद बिधि कीन्ह।
    ससि सोषक पोषक समुझि जग जस अपजस दीन्ह॥7(ख)॥

भावार्थ:

  • महीने के दोनों पखवाड़ों में उजियाला और अँधेरा समान ही रहता है, परन्तु विधाता ने इनके नाम में भेद कर दिया है (एक का नाम शुक्ल और दूसरे का नाम कृष्ण रख दिया)। एक को चन्द्रमा का बढ़ाने वाला और दूसरे को उसका घटाने वाला समझकर जगत ने एक को सुयश और दूसरे को अपयश दे दिया।

English Translation:
Light and darkness remain constant throughout both fortnights of the lunar month, yet the Creator has distinguished them by name. One is deemed the waxing phase, which enhances the moon, while the other is the waning phase, which diminishes it. Reflecting this distinction, the world bestows praise upon the waxing fortnight while attributing infamy to the waning fortnight.


  • जड़ चेतन जग जीव जत सकल राममय जानि।
    बंदउँ सब के पद कमल सदा जोरि जुग पानि॥7(ग)॥

भावार्थ:

  • जगत में जितने जड़ और चेतन जीव हैं, सबको राममय जानकर मैं उन सबके चरणकमलों की सदा दोनों हाथ जोड़कर वन्दना करता हूँ।

English Translation:
Recognizing that all material nature and beings, whether movable or immovable, conscious or without consciousness, are reflections of Shri Ram, I humbly and always bow at their lotus feet with folded hands.


  • देव दनुज नर नाग खग प्रेत पितर गंधर्ब।
    बंदउँ किंनर रजनिचर कृपा करहु अब सर्ब॥7(घ)॥

भावार्थ:

  • देवता, दैत्य, मनुष्य, नाग, पक्षी, प्रेत, पितर, गंधर्व, किन्नर और निशाचर सबको मैं प्रणाम करता हूँ। अब सब मुझ पर कृपा कीजिए।

English Translation:
I offer my salutations to all the Demigods, demons, humans, serpents, birds, spirits, departed ancestors, Gandharvs, Kinnars, and nocturnal evil creatures. May you all be gracious and bestow your blessings upon me now.


  • आकर चारि लाख चौरासी।
    जाति जीव जल थल नभ बासी॥
    सीय राममय सब जग जानी।
    करउँ प्रनाम जोरि जुग पानी॥1॥

भावार्थ:

  • चौरासी लाख योनियों में चार प्रकार के (स्वेदज, अण्डज, उद्भिज्ज, जरायुज) जीव जल, पृथ्वी और आकाश में रहते हैं, उन सबसे भरे हुए इस सारे जगत को श्री सीताराममय जानकर मैं दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ।

English Translation:
There are 8.4 million species of living creatures divided in four categories (plants, insects, birds, animals) that live in water, earth and sky. They are all part and parcel of the supreme Lord Shri Ram and Sita ji. I bow to all of them with folded hands.


  • जानि कृपाकर किंकर मोहू।
    सब मिलि करहु छाड़ि छल छोहू॥
    निज बुधि बल भरोस मोहि नाहीं।
    तातें बिनय करउँ सब पाहीं॥2॥

भावार्थ:

  • मुझको अपना दास जानकर कृपा की खान आप सब लोग मिलकर छल छोड़कर कृपा कीजिए। मुझे अपने बुद्धि-बल का भरोसा नहीं है, इसीलिए मैं सबसे विनती करता हूँ।

English Translation:
Accepting me as your humble servant, please show kindness to me without any deceit. I lack confidence in the strength of my mind, which is why I seek your grace and support.


  • करन चहउँ रघुपति गुन गाहा।
    लघु मति मोरि चरित अवगाहा॥
    सूझ न एकउ अंग उपाऊ।
    मन मति रंक मनोरथ राउ॥3॥

भावार्थ:

  • मैं श्री रघुनाथजी के गुणों का वर्णन करना चाहता हूँ, परन्तु मेरी बुद्धि छोटी है और श्री रामजी का चरित्र अथाह है। इसके लिए मुझे उपाय का एक भी अंग अर्थात्‌ कुछ (लेशमात्र) भी उपाय नहीं सूझता। मेरे मन और बुद्धि कंगाल हैं, किन्तु मनोरथ राजा है।

English Translation:
I wish to sing of the virtues of Lord Ram, the King of the Raghu dynasty, but my intellect is limited, while His character is vast and profound, like an ocean. I have neither the smallest idea nor the faintest clue where to begin. My mind and intellect are like a pauper, yet my desire is grand, like that of a king, yearning to recount the glorious tales of Shri Ram.


  • मति अति नीच ऊँचि रुचि आछी।
    चहिअ अमिअ जग जुरइ न छाछी॥
    छमिहहिं सज्जन मोरि ढिठाई।
    सुनिहहिं बालबचन मन लाई॥4॥

भावार्थ:

  • मेरी बुद्धि तो अत्यन्त नीची है और चाह बड़ी ऊँची है, चाह तो अमृत पाने की है, पर जगत में जुड़ती छाछ भी नहीं। सज्जन मेरी ढिठाई को क्षमा करेंगे और मेरे बाल वचनों को मन लगाकर (प्रेमपूर्वक) सुनेंगे।

English Translation:
My intellect is limited, yet my desire soars high. I yearn for nectar, but I cannot even find buttermilk. I trust the kind-hearted will forgive my audacity and lovingly listen to my child-like words.


  • जौं बालक कह तोतरि बाता।
    सुनहिं मुदित मन पितु अरु माता॥
    हँसिहहिं कूर कुटिल कुबिचारी।
    जे पर दूषन भूषनधारी॥5॥

भावार्थ:

  • जैसे बालक जब तोतले वचन बोलता है, तो उसके माता-पिता उन्हें प्रसन्न मन से सुनते हैं, किन्तु क्रूर, कुटिल और बुरे विचार वाले लोग जो दूसरों के दोषों को ही भूषण रूप से धारण किए रहते हैं, हँसेंगे।

English Translation:
When a baby stutters, the parents listen with joyful hearts. However, the wicked, the cunning, those with ill intentions, and those who take pride in finding faults in others will mock my words.


  • निज कबित्त केहि लाग न नीका।
    सरस होउ अथवा अति फीका॥
    जे पर भनिति सुनत हरषाहीं।
    ते बर पुरुष बहुत जग नाहीं॥6॥

भावार्थ:

  • रसीली हो या अत्यन्त फीकी, अपनी कविता किसे अच्छी नहीं लगती? किन्तु जो दूसरे की रचना को सुनकर हर्षित होते हैं, ऐसे उत्तम पुरुष जगत में बहुत नहीं हैं।

English Translation:
Be it beautiful or plain, sweet or bland, who does not cherish their own poetry? Yet, those who genuinely rejoice upon hearing another’s poetry are truly wise and exceedingly rare in this world.


  • जग बहु नर सर सरि सम भाई।
    जे निज बाढ़ि बढ़हि जल पाई॥
    सज्जन सकृत सिंधु सम कोई।
    देखि पूर बिधु बाढ़इ जोई॥7॥

भावार्थ:

  • हे भाई! जगत में तालाबों और नदियों के समान मनुष्य ही अधिक हैं, जो जल पाकर अपनी ही बाढ़ से बढ़ते हैं। समुद्र सा तो कोई एक बिरला ही सज्जन होता है, जो चन्द्रमा को पूर्ण देखकर उमड़ पड़ता है।

English Translation:
Listen, brother, people in this world are like ponds and rivers, they swell with pride at their own progress and growth. But rare are those who, like the ocean rising joyfully at the sight of the Moon, feel happiness in witnessing the success of others.