श्रीरामचरितमानस

श्री रामगीता और पुरवासी कृतज्ञता

  • सुनहु तात माया कृत गुन अरु दोष अनेक।
    गुन यह उभय न देखिअहिं देखिअ सो अबिबेक॥41॥

भावार्थ:
हे तात! सुनो, माया से रचे हुए ही अनेक (सब) गुण और दोष हैं (इनकी कोई वास्तविक सत्ता नहीं है)। गुण (विवेक) इसी में है कि दोनों ही न देखे जाएँ, इन्हें देखना ही अविवेक है॥41॥

English Translation:
Listen, Brother, born out of the illusory energy, Maya, many virtues and vices exist. However, the greatest wisdom is to refrain from seeing these both in others, for doing so is unwise.


  • श्रीमुख बचन सुनत सब भाई। हरषे प्रेम न हृदयँ समाई॥
    करहिं बिनय अति बारहिं बारा। हनूमान हियँ हरष अपारा॥1॥

भावार्थ:
भगवान के श्रीमुख से ये वचन सुनकर सब भाई हर्षित हो गए। प्रेम उनके हृदयों में समाता नहीं। वे बार-बार बड़ी विनती करते हैं। विशेषकर हनुमान्‌जी के हृदय में अपार हर्ष है॥1॥

English Translation:
Hearing these words from the gracious mouth of Lord Ram, all His brothers rejoiced, their hearts overflowing with love. They offered humble supplications repeatedly. Hanuman ji’s heart, in particular, was filled with immense joy.


  • पुनि रघुपति निज मंदिर गए। एहि बिधि चरित करत नित नए॥
    बार बार नारद मुनि आवहिं। चरित पुनीत राम के गावहिं॥2॥

भावार्थ:
तदनन्तर श्री रामचंद्रजी अपने महल को गए। इस प्रकार वे नित्य नई लीला करते हैं। नारद मुनि अयोध्या में बार-बार आते हैं और आकर श्री रामजी के पवित्र चरित्र गाते हैं॥2॥

English Translation:
Then Shri Raghupati returned to His palace. In this way, the Lord performed new divine acts each day. Sage Narad frequently visited and sang of Lord Ram’s sacred exploits.


  • नित नव चरित देखि मुनि जाहीं। ब्रह्मलोक सब कथा कहाहीं॥
    सुनि बिरंचि अतिसय सुख मानहिं। पुनि पुनि तात करहु गुन गानहिं॥3॥

भावार्थ:
मुनि यहाँ से नित्य नए-नए चरित्र देखकर जाते हैं और ब्रह्मलोक में जाकर सब कथा कहते हैं। ब्रह्माजी सुनकर अत्यंत सुख मानते हैं (और कहते हैं-) हे तात! बार-बार श्री रामजी के गुणों का गान करो॥3॥

English Translation:
After witnessing a new deed by Lord Ram each day, Sage Narad returned to the abode of Lord Brahma and recited the entire story. Overjoyed upon hearing it, Lord Brahma said, “My son, continue to recite the virtues of Lord Ram again and again.”


  • सनकादिक नारदहि सराहहिं। जद्यपि ब्रह्म निरत मुनि आहहिं॥
    सुनि गुन गान समाधि बिसारी। सादर सुनहिं परम अधिकारी॥4॥

भावार्थ:
सनकादि मुनि नारदजी की सराहना करते हैं। यद्यपि वे (सनकादि) मुनि ब्रह्मनिष्ठ हैं, परंतु श्री रामजी का गुणगान सुनकर वे भी अपनी ब्रह्मसमाधि को भूल जाते हैं और आदरपूर्वक उसे सुनते हैं। वे (रामकथा सुनने के) श्रेष्ठ अधिकारी हैं॥4॥

English Translation:
Sage Sanak and his brothers extolled Narad ji. Although Sage Sanak and his brothers were realized sages, always absorbed in deep meditation on the Absolute Brahm, they forgot their trance upon hearing the hymn of praise to the Lord. Supremely qualified as they were, they listened to Shri Ram’s exploits with utmost reverence.


  • जीवनमुक्त ब्रह्मपर चरित सुनहिं तजि ध्यान।
    जे हरि कथाँ न करहिं रति तिन्ह के हिय पाषान॥42॥

भावार्थ:
सनकादि मुनि जैसे जीवन्मुक्त और ब्रह्मनिष्ठ पुरुष भी ध्यान (ब्रह्म समाधि) छोड़कर श्री रामजी के चरित्र सुनते हैं। यह जानकर भी जो श्री हरि की कथा से प्रेम नहीं करते, उनके हृदय (सचमुच ही) पत्थर (के समान) हैं॥42॥

English Translation:
Sage Sanak and his brothers, free from all worldly bonds and always absorbed in the Absolute Truth, relinquished their meditation to listen to Lord Ram’s exploits. Knowing this, the hearts that do not cherish stories of Lord Ram are truly like stone.


  • एक बार रघुनाथ बोलाए। गुर द्विज पुरबासी सब आए॥
    बैठे गुर मुनि अरु द्विज सज्जन। बोले बचन भगत भव भंजन॥1॥

भावार्थ:
एक बार श्री रघुनाथजी के बुलाए हुए गुरु वशिष्ठजी, ब्राह्मण और अन्य सब नगर निवासी सभा में आए। जब गुरु, मुनि, ब्राह्मण तथा अन्य सब सज्जन यथायोग्य बैठ गए, तब भक्तों के जन्म-मरण को मिटाने वाले श्री रामजी वचन बोले-॥1॥

English Translation:
Once, upon Lord Ram’s invitation, His Guru, the Brahmins, and all the citizens assembled in the royal court. After Guru Vashishth, the Sages, Brahmins, and noble men had taken their seats, the Lord, who eliminates the cycle of transmigration for His devotees, spoke…


  • सुनहु सकल पुरजन मम बानी। कहउँ न कछु ममता उर आनी॥
    नहिं अनीति नहिं कछु प्रभुताई। सुनहु करहु जो तुम्हहि सोहाई॥2॥

भावार्थ:
हे समस्त नगर निवासियों! मेरी बात सुनिए। यह बात मैं हृदय में कुछ ममता लाकर नहीं कहता हूँ। न अनीति की बात कहता हूँ और न इसमें कुछ प्रभुता ही है, इसलिए (संकोच और भय छोड़कर, ध्यान देकर) मेरी बातों को सुन लो और (फिर) यदि तुम्हें अच्छी लगे, तो उसके अनुसार करो!॥2॥

English Translation:
All citizens, listen to me. I am not speaking out of any attachment in my heart, nor am I saying anything unjust or exercising my authority. So hear me out, and if you agree, then act accordingly…


  • सोइ सेवक प्रियतम मम सोई। मम अनुसासन मानै जोई॥
    जौं अनीति कछु भाषौं भाई। तौ मोहि बरजहु भय बिसराई॥3॥

भावार्थ:
वही मेरा सेवक है और वही प्रियतम है, जो मेरी आज्ञा माने। हे भाई! यदि मैं कुछ अनीति की बात कहूँ तो भय भुलाकर (बेखटके) मुझे रोक देना॥3॥

English Translation:
He alone is my servant, and is the dearest to me, who obeys my command. O’ Brothers, if I ever speak anything unrighteous, feel free to stop and correct me without any fear…


  • बड़ें भाग मानुष तनु पावा। सुर दुर्लभ सब ग्रंथन्हि गावा॥
    साधन धाम मोच्छ कर द्वारा। पाइ न जेहिं परलोक सँवारा॥4॥

भावार्थ:
बड़े भाग्य से यह मनुष्य शरीर मिला है। सब ग्रंथों ने यही कहा है कि यह शरीर देवताओं को भी दुर्लभ है (कठिनता से मिलता है)। यह साधन का धाम और मोक्ष का दरवाजा है। इसे पाकर भी जिसने परलोक न बना लिया,॥4॥

English Translation:
With great fortune, one attains a human body, which is rare even for the Demigods to attain, as declared by all the Scriptures. The human body is an abode for spiritual efforts and a gateway to liberation. If one fails to secure a good destiny despite having this human form…


  • सो परत्र दुख पावइ सिर धुनि धुनि पछिताई।
    कालहि कर्महि ईस्वरहि मिथ्‍या दोष लगाइ॥43॥

भावार्थ:
वह परलोक में दुःख पाता है, सिर पीट-पीटकर पछताता है तथा (अपना दोष न समझकर) काल पर, कर्म पर और ईश्वर पर मिथ्या दोष लगाता है॥43॥

English Translation:
…they suffer in the other world, lament in deep regret, beat their heads in remorse, and wrongfully blame time, fate, and God…


  • इहि तन कर फल बिषय न भाई। स्वर्गउ स्वल्प अंत दुखदाई॥
    नर तनु पाइ बिषयँ मन देहीं। पलटि सुधा ते सठ बिष लेहीं॥1॥

भावार्थ:
हे भाई! इस शरीर के प्राप्त होने का फल विषयभोग नहीं है (इस जगत्‌ के भोगों की तो बात ही क्या) स्वर्ग का भोग भी बहुत थोड़ा है और अंत में दुःख देने वाला है। अतः जो लोग मनुष्य शरीर पाकर विषयों में मन लगा देते हैं, वे मूर्ख अमृत को बदलकर विष ले लेते हैं॥1॥

English Translation:
The purpose of this body, dear brother, is not to pursue the pleasures of sense gratification. Even the comforts of Heaven are short-lived and end in sorrow. A person who, after attaining a human body, chases material desires is like a fool exchanging nectar for poison…


  • ताहि कबहुँ भल कहइ न कोई। गुंजा ग्रहइ परस मनि खोई॥
    आकर चारि लच्छ चौरासी। जोनि भ्रमत यह जिव अबिनासी॥2॥

भावार्थ:
जो पारसमणि को खोकर बदले में घुँघची ले लेता है, उसको कभी कोई भला (बुद्धिमान) नहीं कहता। यह अविनाशी जीव (अण्डज, स्वेदज, जरायुज और उद्भिज्ज) चार खानों और चौरासी लाख योनियों में चक्कर लगाता रहता है॥2॥

English Translation:
No one will speak well of a person who discards the stone that turns iron into gold upon touch, in exchange for a mere rosary bead. The eternal living entity cycles through 8.4 million species of life, which are broadly divided into four categories: those born out of an egg, sweat, womb, or the Earth…


  • फिरत सदा माया कर प्रेरा। काल कर्म सुभाव गुन घेरा॥
    कबहुँक करि करुना नर देही। देत ईस बिनु हेतु सनेही॥3॥

भावार्थ:
माया की प्रेरणा से काल, कर्म, स्वभाव और गुण से घिरा हुआ (इनके वश में हुआ) यह सदा भटकता रहता है। बिना ही कारण स्नेह करने वाले ईश्वर कभी विरले ही दया करके इसे मनुष्य का शरीर देते हैं।

English Translation:
Driven by Maya (the Lord’s illusory energy) and bound by time, karma (actions), nature, and qualities, the soul endlessly wanders. The Lord—unconditionally loving and without motive—rarely, but graciously, grants a human form to it.


  • नर तनु भव बारिधि कहुँ बेरो। सन्मुख मरुत अनुग्रह मेरो॥
    करनधार सदगुर दृढ़ नावा। दुर्लभ साज सुलभ करि पावा॥4॥

भावार्थ:
यह मनुष्य का शरीर भवसागर (से तारने) के लिए बेड़ा (जहाज) है। मेरी कृपा ही अनुकूल वायु है। सद्गुरु इस मजबूत जहाज के कर्णधार (खेने वाले) हैं। इस प्रकार दुर्लभ साधन सहज ही उसे प्राप्त हो गए हैं।

English Translation:
The human body is a vessel to cross the ocean of worldly existence. My grace is the favourable wind, and the true Guru is the skilled helmsman. Thus, this rare equipment has become easily accessible.


  • जो न तरै भव सागर नर समाज अस पाइ।
    सो कृत निंदक मंदमति आत्माहन गति जाइ॥44॥

भावार्थ:
जो मनुष्य ऐसे साधन पाकर भी भवसागर से न तरे, वह कृतघ्न और मंद बुद्धि है और आत्महत्या करने वाले की गति को प्राप्त होता है।

English Translation:
If a person, having gained all these divine aids, still fails to cross the ocean of worldly existence, they are ungrateful, dull-witted, and meet the fate of one who destroys their own soul.


  • जौं परलोक इहाँ सुख चहहू। सुनि मम बचन हृदयँ दृढ़ गहहू॥
    सुलभ सुखद मारग यह भाई। भगति मोरि पुरान श्रुति गाई॥1॥

भावार्थ:
यदि परलोक में और यहाँ दोनों जगह सुख चाहते हो, तो मेरे वचन सुनकर उन्हें हृदय में दृढ़ता से पकड़ रखो। हे भाई! यह मेरी भक्ति का मार्ग सुलभ और सुखदायक है, पुराणों और वेदों ने इसे गाया है।

English Translation:
If you wish for joy here and in the afterlife, then hold firmly to my words. O Brother, the path of devotion to me is easy and blissful, and it is praised by the Vedas and Puranas.


  • ग्यान अगम प्रत्यूह अनेका। साधन कठिन न मन कहुँ टेका॥
    करत कष्ट बहु पावइ कोऊ। भक्ति हीन मोहि प्रिय नहिं सोऊ॥2॥

भावार्थ:
ज्ञान अगम (दुर्गम) है, उसकी प्राप्ति में अनेकों विघ्न हैं। उसका साधन कठिन है और उसमें मन के लिए कोई आधार नहीं है। बहुत कष्ट करने पर कोई उसे पा भी लेता है, तो वह भी भक्तिरहित होने से मुझको प्रिय नहीं होता।

English Translation:
Knowledge of the Supreme is difficult, full of obstacles, and its discipline is hard, offering no rest to the heart. Even if someone gains it with effort, without devotion they are not dear to me.


  • भक्ति सुतंत्र सकल सुख खानी। बिनु सतसंग न पावहिं प्रानी॥
    पुन्य पुंज बिनु मिलहिं न संता। सतसंगति संसृति कर अंता॥3॥

भावार्थ:
भक्ति स्वतंत्र है और सब सुखों की खान है, परंतु सत्संग के बिना प्राणी इसे नहीं पा सकते। पुण्य के बिना संत नहीं मिलते और सत्संगति ही संसार के चक्र का अंत करती है।

English Translation:
Devotion is independent and the source of all happiness. Yet, without holy company, none attain it. Saints are met only through great merit, and such company ends the cycle of rebirth.


  • पुन्य एक जग महुँ नहिं दूजा। मन क्रम बचन बिप्र पद पूजा॥
    सानुकूल तेहि पर मुनि देवा। जो तजि कपटु करइ द्विज सेवा॥4॥

भावार्थ:
जगत्‌ में पुण्य एक ही है, उसके समान दूसरा नहीं—वह है मन, वचन और कर्म से ब्राह्मणों की पूजा। जो कपट छोड़कर ब्राह्मणों की सेवा करता है, मुनि और देवता उस पर प्रसन्न रहते हैं।

English Translation:
There is only one supreme merit in this world—worshipping the feet of Brahmins with mind, word, and deed. The Sages and Gods favour the one who, shedding deceit, sincerely serves the learned.


  • औरउ एक गुपुत मत सबहि कहउँ कर जोरि।
    संकर भजन बिना नर भगति न पावइ मोरि॥45॥

भावार्थ:
और भी एक गुप्त मत है, मैं उसे सबसे हाथ जोड़कर कहता हूँ कि शंकरजी के भजन बिना मनुष्य मेरी भक्ति नहीं पाता।

English Translation:
Let me share another sacred secret with folded hands—without devotion to Lord Shankar, no one can attain devotion to me.


  • कहहु भगति पथ कवन प्रयासा। जोग न मख जप तप उपवासा॥
    सरल सुभाव न मन कुटिलाई। जथा लाभ संतोष सदाई॥1॥

भावार्थ:
कहो तो, भक्ति मार्ग में कौन-सा परिश्रम है? इसमें न योग की आवश्यकता है, न यज्ञ, जप, तप और उपवास की! (यहाँ इतना ही आवश्यक है कि) सरल स्वभाव हो, मन में कुटिलता न हो और जो कुछ मिले उसी में सदा संतोष रखे॥1॥

English Translation:
Tell me, then, does it take any effort to remain steadfast on the path of devotion? One does not need to practise Yoga, perform sacrifices, chant, undertake penance, or fast. All that is required is a simple disposition, a mind free of deceit, and the ability to always remain content with whatever one receives…


  • मोर दास कहाइ नर आसा। करइ तौ कहहु कहा बिस्वासा॥
    बहुत कहउँ का कथा बढ़ाई। एहि आचरन बस्य मैं भाई॥2॥

भावार्थ:
मेरा दास कहलाकर यदि कोई मनुष्यों की आशा करता है, तो तुम्हीं कहो, उसका क्या विश्वास है? (अर्थात्‌ उसकी मुझ पर आस्था बहुत ही निर्बल है।) बहुत बात बढ़ाकर क्या हूँ? हे भाइयों! मैं तो इसी आचरण के वश में हूँ॥2॥

English Translation:
A person who calls himself my devotee but relies on others—what faith does he truly have in me? There is no point in elaborating further. O’ brothers, I am drawn to those who possess the following qualities:…


  • बैर न बिग्रह आस न त्रासा। सुखमय ताहि सदा सब आसा॥
    अनारंभ अनिकेत अमानी। अनघ अरोष दच्छ बिग्यानी॥3॥

भावार्थ:
न किसी से वैर करे, न लड़ाई-झगड़ा करे, न आशा रखे, न भय ही करे। उसके लिए सभी दिशाएँ सदा सुखमयी हैं। जो कोई भी आरंभ (फल की इच्छा से कर्म) नहीं करता, जिसका कोई अपना घर नहीं है (जिसकी घर में ममता नहीं है), जो मानहीन, पापहीन और क्रोधहीन है, जो (भक्ति करने में) निपुण और विज्ञानवान्‌ है॥3॥

English Translation:
One who harbours no enmity and does not pick a fight with anyone, one who has no expectations and fears no one. For such people, all the ten directions are ever full of joy. They act selflessly, remain detached from home and family ties, are free from ego, sinless, devoid of anger, and excel in both devotion to me and spiritual wisdom…


  • प्रीति सदा सज्जन संसर्गा। तृन सम बिषय स्वर्ग अपबर्गा॥
    भगति पच्छ हठ नहिं सठताई। दुष्ट तर्क सब दूरि बहाई॥4॥

भावार्थ:
संतजनों के संसर्ग (सत्संग) से जिसे सदा प्रेम है, जिसके मन में सब विषय यहाँ तक कि स्वर्ग और मुक्ति तक (भक्ति के सामने) तृण के समान हैं, जो भक्ति के पक्ष में हठ करता है, पर (दूसरे के मत का खण्डन करने की) मूर्खता नहीं करता तथा जिसने सब कुतर्कों को दूर बहा दिया है ॥4॥

English Translation:
They always cherish the company of saintly people and let go of all material desires, including heaven and liberation, like a blade of grass. They are steadfast in their devotion to me and do not discriminate against others’ faiths. They have abandoned all negative speculations and skepticism…


  • मम गुन ग्राम नाम रत गत ममता मद मोह।
    ता कर सुख सोइ जानइ परानंद संदोह॥46॥

भावार्थ:
जो मेरे गुण समूहों के और मेरे नाम के परायण है, एवं ममता, मद और मोह से रहित है, उसका सुख वही जानता है, जो (परमात्मारूप) परमानन्दराशि को प्राप्त है॥46॥

English Translation:
A person devoted to singing and meditating on my virtues, and chanting my name after renouncing all attachments, false pride, and infatuation, attains supreme bliss known only to him.”


  • सुनत सुधा सम बचन राम के । गहे सबनि पद कृपाधाम के॥
    जननि जनक गुर बंधु हमारे। कृपा निधान प्रान ते प्यारे॥1॥

भावार्थ:
श्रीरामचन्द्रजी के अमृत के समान वचन सुनकर सबने कृपाधाम के चरण पकड़ लिए (और कहा-) हे कृपानिधान! आप हमारे माता, पिता, गुरु, भाई सब कुछ हैं और प्राणों से भी अधिक प्रिय हैं॥1॥

English Translation:
Hearing Lord Ram’s nectar-like words, everyone bowed down and clasped the feet of the all-merciful Lord. They said, “O’ Abode of mercy, You are our mother, father, teacher, and brother. You are dearer to us than our own lives…


  • तनु धनु धाम राम हितकारी। सब बिधि तुम्ह प्रनतारति हारी॥
    असि सिख तुम्ह बिनु देइ न कोऊ। मातु पिता स्वारथ रत ओऊ॥2॥

भावार्थ:
और हे शरणागत के दुःख हरने वाले रामजी! आप ही हमारे शरीर, धन, घर-द्वार और सभी प्रकार से हित करने वाले हैं। ऐसी शिक्षा आपके अतिरिक्त कोई नहीं दे सकता। माता-पिता (हितैषी हैं और शिक्षा भी देते हैं) परन्तु वे भी स्वार्थपरायण हैं (इसलिए ऐसी परम हितकारी शिक्षा नहीं देते)॥2॥

English Translation:
In every way, You are the well-wisher of our body, wealth, and home. O’ Shri Ram, You dispel the sorrows of those who seek refuge in You. No one but You could have given such counsel. Even one’s own parents are often devoted to their own interests…


  • हेतु रहित जग जुग उपकारी। तुम्ह तुम्हार सेवक असुरारी॥
    स्वारथ मीत सकल जग माहीं। सपनेहुँ प्रभु परमारथ नाहीं॥3॥

भावार्थ:
हे असुरों के शत्रु! जगत्‌ में बिना हेतु के (निःस्वार्थ) उपकार करने वाले तो दो ही हैं- एक आप, दूसरे आपके सेवक। जगत्‌ में (शेष) सभी स्वार्थ के मित्र हैं। हे प्रभो! उनमें स्वप्न में भी परमार्थ का भाव नहीं है॥3॥

English Translation:
O’ Enemy of the demons, there are only two beings in this world who are selflessly benevolent – You and Your devotees. Everyone else in this world forms friendships out of selfish interests. O’ Lord, no one thinks of another’s highest spiritual welfare, not even in their dreams.”


  • सब के बचन प्रेम रस साने। सुनि रघुनाथ हृदयँ हरषाने॥
    निज निज गृह गए आयसु पाई। बरनत प्रभु बतकही सुहाई॥4॥

भावार्थ:
सबके प्रेम रस में सने हुए वचन सुनकर श्री रघुनाथजी हृदय में हर्षित हुए। फिर आज्ञा पाकर सब प्रभु की सुन्दर बातचीत का वर्णन करते हुए अपने-अपने घर गए॥4॥

English Translation:
Hearing everyone’s words, steeped in the nectar of love, Shri Raghunath’s heart filled with joy. With the Lord’s permission, everyone departed to their respective homes, praising Lord Ram’s enchanting discourse along the way.